Study FAQ
पढ़ाई करने का best टाइम कौन सा है?
Ans: मेरे अनुसार, जिस टाइम आपको पढ़ाई करने का या कोई भी काम करने का मन करें वह टाइम बेहतर होता है, लेकिन सुबह एवं शाम का समय पढ़ाई के लिए ठीक होता है।
कितने घंटे पढ़ाई करनी चाहिए?
Ans: यह आप पर निर्भर करता है कि आप कितना पढ़ पाते हैं। आपको topic जल्दी समझ में आए तो कम टाइम में भी आप ज्यादा कवर कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको लेट से समझ आता है तो आपको थोड़ा एक्स्ट्रा टाइम देना चाहिए। लेकिन घंटे मैटर नहीं करते। रेगुलर रहना जरूरी है। अतः रोजाना अगर आप दो से तीन घंटे भी अच्छे से मन लगाकर पढ़ें तो इतना बहुत है।
क्या मेरिट में आने के लिए 8 - 12 घंटे पढ़ना जरूरी है?
Ans: नहीं, मेरा मानना है कि अगर आप रेगुलर दो से तीन घंटे सेल्फ स्टडी करते हैं, तो इतना काफी है। 8 - 12 घंटे पढ़ाई कर पाना थोड़ा मुश्किल है। हम एक-दो दिन पढ़ सकते हैं लेकिन रोज कवर करना मुश्किल हो सकता है और स्ट्रेस भी बढ़ सकता है।
अच्छे से पढ़ाई कैसे की जाती है?
Ans: आप जैसा पढ़ते हैं, जो आपका study style है वो बेस्ट है। पर अपनी स्टडी को बेहतर करने के लिए आप चैप्टर पढ़े, नोट्स बनाएं और टाइम टाइम पर उसे रिवाइज करते रहे (दो या तीन हफ्तों में)। यही अच्छी पढ़ाई है दोस्त, भटकते मत रहो।
किस प्रकाशन का बुक पढ़ना चाहिए?
Ans: देखो, प्रशासन या बुक पढ़ने से कुछ नहीं होता topic क्लियर होना जरूरी है। वो आप book से करो, किसी साइट से या टॉपर के एक्चुअल नोट्स से। वह देखो जो सरल है, जो आपको आसानी से समझ में आए। The EduBulb में जो कंटेंट लिखा गया है वह टॉपर के द्वारा लिखा गया है। आप देख सकते हैं कि सभी टॉपिक सिंपल लैंग्वेज में लिखा गया है।
Exam FAQ
एग्जाम हॉल में टेंशन कैसे कम करें?
Ans: Answer writing के पहले तो आप एग्जाम का स्ट्रेस मन से निकाल देना और खुद से कहना जितना बनेगा उतना बनाऊंगी या बनाऊंगा, जो नहीं आएगा उसे बाद में देखा जाएगा।
एग्जाम के लिए आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस कैसे करें?
Ans: एग्जाम के 1 महीने पहले PYQs सॉल्व करना शुरू करें। टाइम 3 घंटे का रखें और एक जगह बैठकर questions सॉल्व करें। आगे The EduBulb पर आपको PYQs और उसे सॉल्व करने का तरीका बताया जाएगा।
Exam मैं आंसर राइटिंग का बेस्ट तरीका क्या है?
Ans: सबसे पहले उन questions को हल करें जो आपको अच्छी तरह से आते हैं। उसके बाद आप अन्य questions को भी हल करने का प्रयास करें। passage को लास्ट में करना चाहिए क्योंकि यह time taking होता है। Remember कोई question छोड़कर नहीं आना है।
गद्यांश (passage) कैसे हल करें?
Ans: गद्यांश (passage) के questions में key word ढूंढे और उसे गद्यांश (passage) में खोजें। key word के आसपास ही answer मिलता है।
एग्जाम में डायग्राम, चार्ट बनाना चाहिए या नहीं?
Ans: जहां आवश्यकता हो वहां labeled diagram (नामांकित चित्र) एवं चार्ट बनाना चाहिए। डायग्राम साधारण हो, उसमें ज्यादा टाइम नहीं लगाना होता है।
कितने घंटे की नींद लेना चाहिए?
रोजाना 6 से 7 घंटे की नींद लेना चाहिए ताकि आपको दिन भर नींद जैसा ना लगे। नींद पूरी करना जरूरी है ताकि आपको स्ट्रेस ना हो और आप ठीक तरह से अपना काम कर सके।
बेहतर हेल्थ के लिए क्या खाना-पीना चाहिए?
बेहतर हेल्थ के लिए आपको सामान्य भोजन लेना चाहिए। इसमें पोषक तत्व भी शामिल होने चाहिए। महंगे नट्स एवं फल आदि खाना जरूरी नहीं है। बीच-बीच में इनका सेवन जरूर करें।
किस समय एक्सरसाइज करना चाहिए?
एनर्जेटिक रहने के लिए रोजाना 5 से 10 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। मॉर्निंग या इवनिंग में एक्सरसाइज करना बेहतर है।
खुश रहने और स्ट्रेस कम करने के लिए क्या करें?
अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। अपने हॉबीज को फॉलो करें। म्यूजिक भी सुन सकते हैं।
ऑयली फूड खाना चाहिए या नहीं?
देखो ऑइली फूड खाना हमेशा नुकसानदायक नहीं होता, बॉडी को तेल की भी जरूरत होती है। लेकिन इसे मेंटेन करते हुए सही तेल वाले भोजन लेना चाहिए।