यूरिहेलाइन : कुछ जीव लवणीय जलों के प्रति सहनशील होते हैं, उन्हें यूरिहेलाइन कहते हैं।
स्टेनोहेलाइन : ऐसे जीव जो लवणीय वातावरण में नहीं रह सकते, स्टेनोहेलाइन कहलाते हैं।
यूरीथर्मल : कुछ जीव 5 से 45 डिग्री सेल्सियस ताप में भी जीवित रहते हैं, तब उसमें खूब वृद्धि होती है, उन्हें यूरीथर्मल कहते हैं।
स्टेनोथर्मल : ऐसे जीव जो कम तापमान पर ही जीवित रहते हैं उन्हें स्टेनोथर्मल कहते हैं।
डॉरमेंसी : कुछ जीव अत्यधिक ठंड पड़ने पर अपने उपापचय क्रियाओं को रोक देते हैं, इसे डॉरमेंसी कहते हैं।
होमोयोस्टैसिस : वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा जीवित जीव बाहरी परिवर्तनों के बावजूद एक स्थिर आंतरिक वातावरण बनाए रखते हैं उसे होमोयोस्टैसिस कहते हैं।
Q.1 एलेन नियम क्या है?
Ans: एलेन नियम के अनुसार, ठंडे प्रदेशों में रहने वाले जीवों के कान, हाथ, पैर छोटे होते हैं ताकि शरीर से ऊष्मा हानि कम हो।
ऐसे जीवों में वसा की परत जम जाती है जिससे ऊष्मा हानि कम हो।
Q.2 निम्न की व्याख्या कीजिए
जन्म-दर, मृत्यु दर, लिंगानुपात, आयु पिरामिड, जनसंख्या घनत्व, जनसंख्या वृद्धि,
Ans:
जन्म-दर : किसी निश्चित पापुलेशन में जन्म लेने वाले जीवों की संख्या जन्म दर कहलाती है।
उदाहरण : अगर एक तालाब में 20 कमल के पौधे थे और उसमें आठ नए पौधे और आ जाते हैं तो तालाब में कल 28 कमल के पौधे होंगे। यह पापुलेशन है तथा जन्म दर 8/20 = 0.4 होगी
मृत्यु दर: किसी निश्चित पापुलेशन में मृत्यु दर को प्रति व्यक्ति मृत्यु दर कहते हैं।
उदाहरण : अगर एक तालाब में 25 कमर के पौधे थे जिसमें से पांच पौधे अमृत हो जाते हैं तो तालाब में उनकी संख्या 20 होगी यह पापुलेशन बची है पापुलेशन में डेथ रेट 5/25 = 0.2 होगी।
लिंगानुपात : नर (पुरुष) एवं मादा (महिला) का अनुपात लिंगानुपात कहलाता है।
उदाहरण अगर किसी समष्टि का 60% स्त्री और 40% पुरुष है अर्थात् लिंगानुपात - स्त्री : पुरुष 60 : 40 होगा।
आयु पिरामिड : पापुलेशन के आयु वितरण दी गई आयु के व्यक्तियों का प्रतिशत आलेखित किया जाता है तो बनने वाली संरचना आयु पिरामिड कहलाती है।
मानव वर्ग के लिए आयु पिरामिड आमतौर पर नर व स्त्रियों के आयु वितरण संयुक्त आरेख को दर्शाता है। इससे यह पता चलता है की पापुलेशन बढ़ रही है या घट रही है या स्थिर है।
Chart photo
जनसंख्या घनत्व : किसी निश्चित क्षेत्र में उपस्थित जीवों की संख्या उसे क्षेत्र का जनसंख्या घनत्व कहलाता है।
उदाहरण : तालाब में क्लैमीडोमोनास लाखों की संख्या में पाया जाता है, अतः उसकी पापुलेशन डेंसिटी अधिक है।
जनसंख्या वृद्धि: जनसंख्या वृद्धि आहार की उपलब्धता मौसम आदि पर निर्भर करती है।
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले कारक -
जन्म-दर : इसके बढ़ने से जनसंख्या बढ़ती है।
मृत्यु दर : इसके बढ़ने से जनसंख्या घटती है।
इमीग्रेशन (Immigration +Ve) : इसके कारण किसी क्षेत्र की जनसंख्या बढ़ती है।
एमाइग्रेशन (Emmigration -Ve) : इसके कारण किसी क्षेत्र की जनसंख्या घटती है।
Nt+1 = Nt + (Birth rate + Immigration) - (Death rate + Emmigration)
जहां
Nt+1 = इकाई समय की जनसंख्या
Nt = कुल जनसंख्या
Immigration = लोग जो किसी क्षेत्र में आए हो।
Emmigration = लोग जो किसी क्षेत्र को छोड़कर गए हो।
Q.3 एक्सपोटेंसियल ग्रोथ एवं लॉजिस्टिक ग्रोथ को समझाइए।
Ans: एक्सपोटेंसियल ग्रोथ (exponential growth) : ऐसी वृद्धि जो असीमित स्रोत की उपस्थिति में होती है एक्सपोटेंसियल ग्रोथ (exponential growth) कहलाती है
Nt = Noe^rt
Nt = population density at t=t time
No = population density at t=0 time
e = base of natural algorithm
r = intrinsic rate of natural increase
t = t time
लॉजिस्टिक ग्रोथ (logistic growth) : ऐसी वृद्धि जो सीमित स्रोतों की उपस्थिति में होती है लॉजिस्टिक ग्रोथ (logistic growth) कहलाती है।
dN/dt = rN (K-N/K)
Nt = population density at t=t time
No = population density at t=0 time
e = base of natural algorithm
r = intrinsic rate of natural increase
t = t time
K = carrying capacity
Q.4 निम्न की व्याख्या कीजिए -
Mutualism Competition Parasitism Prediction Commensalism Amensalism