योगगुरु भारत
या
करो योग रहो निरोग
आज भारत में योग को काफी महत्व दिया जा रहा है। प्रकृति एक बहुत ही सुंदर वातावरण है, जो हमारे चारों ओर विद्यमान है। इसमें सूर्य, पेड़ पौधे, चंद्रमा, पुष्प, विभिन्न जीव जंतु आदि शामिल है। हम मनुष्य भी प्रकृति का हिस्सा है। योग हमारे जीवन को प्रकृति से जोड़ने में मदद करता है। योग अंतरात्मा का अनुशासन है, जो अत्यंत सूक्ष्म विज्ञान पर आधारित है। योग एक कला है, एक विज्ञान है, जो स्वस्थ्य रहने में मदद करता है। योग करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। निरंतर योग से प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बाबा रामदेव जैसे व्यक्ति योग को काफी महत्व देते हैं क्योंकि योग करने से पूरे शरीर में रक्त परिसंचरण सुचारू रूप से होता है तथा पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। योग करने से इतने लाभ होते हैं तो क्या आप योग को अपनाना नहीं चाहेंगे?