बाल दिवस
विगत् 14 नवंबर 2024, को हमारे विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम को विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर विद्यालय को खूब सजाया-संवारा गया था। ठीक सुबह 08:00 बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य, गीत, नाटक, भाषण आदि क्रियाकलापों का प्रदर्शन किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता शर्मा मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इस कार्यक्रम के महत्व के बारे में भाषण प्रस्तुत किया गया।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य महोदय श्रीमान ए.जी.साहू ने कार्यक्रम पर टिप्पणी प्रस्तुत की। 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। इस प्रकार यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।