Q.1 फ्रिज्म क्या उत्पन्न करता है?
Ans: विचलन और विक्षेपण
Q.2 प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक किस रंग के लिए अधिक होता है?
Ans: बैगनी रंग
Q.3 अंतरिक्ष यात्री को आकाश कैसा दिखाई देता है?
Ans: काला
Q.4 गोलीय दर्पण की फोकस दूरी और वक्रता त्रिज्या में क्या संबंध है होता है?
Ans: f = R/2
Q.5 एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 20 सेमी है तो उसकी वक्रता त्रिज्या कितनी होगी?
Ans: f = R/2
R = 2f
R = 2×20
R = 40 cm
Q.6 अवतल (अपसारी) लेंस द्वारा कैसा प्रतिबिंब बनता है?
Ans: सीधा, आभासी एवं छोटा।
Q.7 संयुक्त लेंस की फोकस दूरी कितनी होती है?
Ans: f = f1f2/f1+f2
Q.8 तरंग एक स्थान से दूसरे स्थान तक किसका संचरण करती है?
Ans: ऊर्जा
Q.9 व्यतिकरण में ऊर्जा में क्या परिवर्तन होता है?
Ans: ऊर्जा संरक्षित रहती है।
Q.10 व्यतिकरण किन तरंगों में होता है?
Ans: अनुप्रस्थ एवं अनुदैर्ध्य दोनों तरंगों में।
Q.11 ज्यामितीय छाया में प्रकाश के अतिक्रमण को क्या कहते हैं?
Ans: विवर्तन
Q.12 किसी वस्तु का आभासी, बड़ा प्रतिबिंब किस दर्पण से प्राप्त होता है?
Ans: अवतल दर्पण से
Q.13 किस दर्पण में वस्तु का प्रतिबिंब सदैव छोटा व सीधा होता है?
Ans: उत्तल दर्पण
Q.14 हीरे की चमक का कारण क्या है?
Ans: पूर्ण आंतरिक परावर्तन के कारण।
Q.15 तारों का टिमटिमाना किसका उदाहरण है?
Ans: प्रकाश का अपवर्तन।
Q.16 क्रांतिक कोण का मान किन कारकों पर निर्भर करता है?
Ans:
सघन एवं विरल माध्यम के जोड़े पर।
प्रयुक्त प्रकाश के रंग पर।
ताप पर।
Q.17 लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है?
Ans: डाइआप्टर (D)
Q.18 प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक किस रंग के लिए सबसे कम होता है?
Ans: लाल रंग।
Q.19 प्रिज्म में कौन कौन सी प्रकाशित घटनाएं होती है?
Ans: प्रकाश का अपवर्तन, प्रकाश का वर्ण विक्षेपण एवं थोड़ा परावर्तन।
प्रकाश का परावर्तन (Reflection of light)
Q.20 प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं? इसके नियम लिखिए।
Q.21 समतल दर्पण, अवतल दर्पण एवं उत्तल दर्पण से बनने वाले प्रतिबिंब की विशेषताएं लिखिए। इनके उपयोग भी बताइए।
Q.22 गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या और फोकस दूरी के मध्य संबंध स्थापित कीजिए।
Q.23 उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या और फोकस दूरी के मध्य क्या संबंध होता है? गणितीय व्याख्या कीजिए।
Q.24 अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या और फोकस दूरी के मध्य क्या संबंध होता है? गणितीय व्याख्या कीजिए।
Q.25 दर्पण सूत्र किसे कहते हैं? दर्पण सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए।
प्रकाश का अपवर्तन (Refraction of light)
Q.26 प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते हैं? इसके नियम लिखिए। अपवर्तन के उदाहरण दीजिए।
Q.27 अपवर्तनांक किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं? लिखिए।
Q.28 प्रकाश की उत्क्रमणीयता का सिद्धांत क्या है? समझाइए।
Q.29 पूर्ण आंतरिक परावर्तन (Total Internal Reflection or TIR) किसे कहते हैं? इसकी शर्ते लिखिए। पूर्ण आंतरिक परावर्तन के उदाहरण दीजिए।
Q.30 क्रांतिक कोण किसे कहते हैं? इसे कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं?
गोलीय पृष्ठ से अपवर्तन (Refraction from a spherical surface)
Q.31 अपवर्तन सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए।
Q.32 पतले लेंस के लिए अपवर्तन सूत्र अर्थात् लेंस निर्माता का सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए।
Q.33 लेंस सूत्र किसे कहते हैं? उत्तल लेंस के लिए लेंस सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए।
Q.34 संयुक्त लेंस की फोकस दूरी के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए। इसकी लेंस क्षमता हेतु समीकरण दीजिए।
प्रिज्म में अपवर्तन (Refraction from a prism)
Q.35 विचलन कोण किसे कहते हैं? विचलन कोण एवं प्रिज्म के कोण के मध्य संबंध स्थापित कीजिए।
Q.36 प्रिज्म के पदार्थ के अपवर्तनांक का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
या
न्यूनतम विचलन कोण किसे कहते हैं? इसके सूत्र की व्यक्ति कीजिए।
Q.37 प्रकाश का वर्ण विक्षेपण किसे कहते हैं? प्रिज्म में प्रकाश के विचलन का क्या कारण है?
Q.38 कोणीय वर्ण विक्षेपण किसे कहते हैं? इसका सूत्र लिखिए एवं सिद्ध कीजिए कि वर्ण विक्षेपण क्षमता प्रिज्म के अपवर्तनांक पर निर्भर नहीं करता है।
प्रकाश का प्रकीर्णन (Scattering of light)
Q.39 प्रकाश का प्रकीर्णन (Scattering) किसे कहते हैं? इससे संबंधित रैले का प्रकीर्णन नियम लिखिए। प्रकाश के प्रकीर्णन के उदाहरण दीजिए।
प्रकाशिक यंत्र (Optical instruments)
Q.40 दर्शन कोण किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।
Q.41 सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्या है? इसके लिए व्यंजक उत्पन्न कीजिए जबकि -
i) प्रतिबिंब अनंत पर बने।
ii) प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने।
इसकी आवर्धन क्षमता किस प्रकार बढ़ायी जा सकती है?
Q.42 संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता क्या है? इसके लिए व्यंजक उत्पन्न कीजिए जबकि -
i) प्रतिबिंब अनंत पर बने।
ii) प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने।
इसकी आवर्धन क्षमता किस प्रकार बढ़ायी जा सकती है?
Q.43 अपवर्ती दूरदर्शी के आवर्धन क्षमता के लिए व्यंजक उत्पन्न कीजिए जबकि -
i) प्रतिबिंब अनंत पर बने।
ii) प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने।
Q.44 प्रकाश तंतु क्या है? सचित्र समझाइए एवं इसके उपयोग लिखिए।