शिक्षा का महत्व
"शिक्षा ज्ञान का भंडार है, जो आपके जीवन को बदल सकता है।"
शिक्षा जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के बिना इस पृथ्वी पर किसी भी मनुष्य का सफल हो पाना संभव नहीं है। शिक्षा मनुष्य में आत्मविश्वास, साहस, बुद्धि, स्मरण शक्ति तथा दूसरे लोगों की भावनाओं तथा विचारों का सम्मान करने की भावना लाता है। जैसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को तुच्छ समझा जाता था, उससे भेदभाव की भावना रखा जाता था। जिसे स्कूल में अन्य छात्रों के साथ पढ़ने नहीं दिया जाता था, उस महान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा अर्जन कर भारत का संविधान बनाया। इससे स्पष्ट होता है कि मनुष्य चाहे किसी भी स्थिति में हो वह शिक्षा प्राप्त कर अपने परिस्थितियों को बदल सकता है।