Q.1 विश्व वन दिवस कब मनाया जाता है?
Ans : 21 मार्च
Q.2 विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
Ans : 5 जून
Q.3 विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
Ans : 22 मार्च
Q.4 विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans : 22 अप्रैल
Q.5 विश्व प्राणी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans : 3 अक्टूबर
Q.6 विश्व संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
Ans : 4 दिसंबर
Q.7 विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
Ans : 1 दिसंबर
Q.8 चिपको आंदोलन कब हुआ था?
Ans : 26 मार्च 1973
Q.9 चिपको आंदोलन से संबंधित मुख्य व्यक्ति का नाम लिखिए।
Ans : सुंदरलाल बहुगुणा
Q.10 जैव विविधता के जनक कौन माने जाते हैं?
Ans : एडवर्ड विलसन
Q.11 जैव विविधता शब्द किसने दिया?
Ans : V.G. रोजेन ने।
Q.12 IUCN - International Union for Conservation of Nature and natural resources
Q.13 MAB - Men And Biosphere program
Q.14 IBP - International Biosphere Program
Q.15 WLF - World Life Fund
Q.16 WWF - World Wide Life Fund for Nature
Q.17 FRI - Forest Research Institute
Q.18 WCMC - World Conservation Monitoring Centre
Q.19 GDIFS - Global Diversity Information Facility and Species
Q.20 रेड डाटा बुक क्या प्रस्तुत करता है?
Ans : संकटग्रस्त प्रजातियों की जानकारी।
Q.21 IUCN के अनुसार विश्व में कितनी जातियां पाई जाती है?
Ans : 15 लाख
Q.22 IUCN का मुख्यालय कहां है?
Ans : स्वीजरलैंड
Q.23 IUCN की स्थापना कब हुई?
Ans : 1964 में।
Q.24 भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?
Ans : दुनिया का 2.5%
Q.25 भारत में कितनी जैव विविधता पाई जाती है?
Ans : दुनिया का 8.1%
Q.26 दुनिया में कुल कितने हॉटस्पॉट है?
Ans : 34
Q.27 भारत में कुल कितने हॉटस्पॉट है?
Ans : 3 (हिमालया, पश्चिमी घाट एवं श्रीलंका, एंडो-बर्मा)।
Q.28 भारत में कुल कितने नेशनल पार्क है?
Ans : 90
Q.29 भारत में कुल कितने बायोस्फीयर रिजर्व है?
Ans : 14
Q.30 भारत में कुल कितने अभ्यारण्य है?
Ans : 448
Q.31 पृथ्वी सम्मेलन कब हुआ था?
Ans : 1992 में (Riode-Janeiro)
Q.32 विश्व सम्मेलन कब हुआ था?
Ans : 2002 में (Johannesburg)
Q.33 रॉबर्ट मे के अनुसार भारत की जनसंख्या कितनी है?
Ans : 7 मिलियन
Q.34 क्रायोप्रिजर्वेशन क्या है?
Ans : गैमिट को लिक्विड नाइट्रोजन में -196 डिग्री सेल्सियस ताप पर रखना क्रायोप्रिजर्वेशन कहलाता है।
Q.35 अलेक्जेंडर वान हम्बोल्ट का कथन क्या है?
Ans : क्षेत्रफल बढ़ने से जैव विविधता भी बढ़ती है किंतु एक सीमित क्षेत्र तक।
logS = logC + Z logA
जहां
S = Species richness
C = Y intersept
Z = Slope
A = Area
Q.36 डेविड टिलमैन का कथन क्या है?
Ans : जैव विविधता बढ़ने से उत्पादकता भी बढ़ती है।
Q.37 जैव विविधता के क्षति के कारण लिखिए।
Ans : जैव विविधता के क्षति के निम्नलिखित कारण है -
आवासी क्षति : जंगलों की कटाई इत्यादि से वन्य जीव के आवास नष्ट होने लगते हैं जिसके कारण उनकी संख्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
उदाहरण के लिए अमेजन वर्षा वन को 'पृथ्वी का फेफड़ा' कहा जाता हैं क्योंकि वह प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र है, किंतु अब वहां पर सोयाबीन की खेती के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है।
अति दोहन : भोजन, रसायन, दवाइयों तथा ऊन आदि के लिए जीवों का दोहन किया जाता है। जिसके कारण धीरे-धीरे उनकी संख्या कम हो जाती है और एक समय ऐसा आता है कि वह लुप्त हो जाते हैं।
उदाहरण पैसेंजर कबूतर (मांस के लिए अतिदोहन), डोडो पक्षी।
विदेशी जातियों का आक्रमण :
पार्थेनियम (गाजर घास) : अमेरिका से भारत में जो गेहूं मंगाया जाता था, उसमें पार्थेनियम पाया जाता था। पार्थेनियम एक एलर्जी कारक पौधा है। यह भोजन, आवाज आदि के लिए फसलों से स्पर्धा करता है।
वॉटर हायसिंथ (जलकुंभी) : जलकुंभी का पुष्प सुंदर दिखाई देता था। इसे ब्रिटिशों के द्वारा भारत लाया गया था। यह जलीय जीवन को प्रभावित करता है।
लैंटाना : ब्रिटिशों के द्वारा भारत लाया गया था। यह पशुओं के लिए विषैला होता है।
सह-विलुप्तता : जब कोई जीव विलुप्त हो जाता है तो उस पर आश्रित अन्य जीव भी विलुप्त हो जाते हैं, इसे ही सह विलुप्तता कहते हैं।
उदाहरण : बीमारी के कारण रुषा हिरण के विलुप्त हो जाने पर जावा टाइगर, बाली टाइगर भी भोजन के अभाव में, विलुप्त हो गए।
Q.38 हमें जैव विविधता को क्यों संरक्षण करना चाहिए?
Ans : जैव विविधता हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका संरक्षण करना आवश्यक है -
मानव अपने जीवन में विभिन्न कार्यों के लिए पादपों पर आश्रित रहता है। पादप से हमें लकड़ी, ईंधन, गोंद, औषधी, रेशे, पशुओं को भोजन, फल, खाद्य तेल आदि वस्तुएं प्राप्त होती है।
विभिन्न जंतुओं का मानव जीवन हेतु योगदान है -
a) गाय से हमें दूध प्राप्त होता है जो पौष्टिक आहार है।
b) भेड़ से हमें ऊन प्राप्त होता है, जिससे ऊनी कपड़े बनाते हैं।
पौधे प्रकाश संश्लेषण द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उपयोग करते हैं तथा ऑक्सीजन गैस मुक्त करते हैं, जो जीवधारी के लिए प्राणवायु है।
कीट पर-परागण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मानव शरीर के अंदर विभिन्न प्रकार के good enzymes पाए जाते हैं।