Q.1 विद्युत चुंबकीय प्रेरण की खोज किसने की?
Ans: फैराडे ने।
Q.2 चुंबकीय फ्लक्स का SI मात्रक क्या है?
Ans: टेस्ला-मीटर² या न्यूटन मीटर/एम्पियर
Q.3 चुंबकीय फ्लक्स का विमीय सूत्र लिखिए।
Ans: [ML²T-²A-¹]
Q.4 चुंबकीय फ्लक्स की प्रकृति कैसी होती है?
Ans: अदिश राशि
Q.5 फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण का प्रथम नियम क्या है?
Ans: जब किसी बंद कुंडली से बध्द चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन होता है तो उस कुंडली में प्रेरित विद्युत वाहक बल उत्पन्न होता है जिससे कुंडली में प्रेरित धारा बहने लगती है। इसका अस्तित्व तब तक होता है जब तक कुंडली से बध्द चुंबकीय फ्लक्स में परिवर्तन होते रहता है।
Q.6 फैराडे के विद्युत चुंबकीय प्रेरण का द्वितीय नियम क्या है?
Ans: e = -∆Φb/∆t
Q.7 लेंज का नियम क्या है?
Ans: किसी परिपथ में प्रेरित धारा की दिशा इस प्रकार होती है कि वह उसे कारण का विरोध कर सके जिसके कारण वह स्वयं उत्पन्न हुई है।
Q.8 लेंज का नियम किस नियम पर आधारित है?
Ans: ऊर्जा संरक्षण के नियम पर।
Q.9 प्रेरित धारा की दिशा कैसे ज्ञात की जा सकती है?
Ans: लेंज का नियम से एवं फ्लेमिंग के दाएं हाथ के नियम से।
Q.10 फ्लेमिंग के दाएं हाथ का नियम क्या है?
Ans: जब दाएं हाथ के अंगूठा, तर्जनी एवं मध्यमा को इस प्रकार फैलाए की तीनों उंगलियां एक-दूसरे के परस्पर लंबवत हो, तो अंगूठा चालक की गति की दिशा, तर्जनी चुंबकीय क्षेत्र की दिशा तथा मध्यमा प्रेरित धारा की दिशा बताती है।
अंगूठा - चालक की गति की दिशा
तर्जनी - चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
मध्यमा - प्रेरित धारा की दिशा
Q.11 स्वप्रेरण का उदाहरण क्या है?
Ans: चोक कुंडली।
Q.12 स्वप्रेरण गुणांक या स्वप्रेरक्तव का सूत्र क्या है?
Ans: L = NΦb/I या e = -LdI/dt
Q.13 स्वप्रेरक्तव का मात्रक लिखिए।
Ans: हेनरी
Q.14 अन्योन्य प्रेरण का उदाहरण क्या है?
Ans: ट्रांसफार्मर
Q.15 अन्योन्य प्रेरण गुणांक या अन्योन्य प्रेरक्तव का सूत्र क्या है?
Ans: M = N2Φb2/I1 या e = -MdI1/dt
Q.16 अन्योन्य प्रेरक्तव का मात्रक लिखिए।
Ans: हेनरी
Q.17 भंवर धारा कब उत्पन्न होता है?
Ans: परवर्ती चुंबकीय क्षेत्र होने पर।
Q.18 भंवर धारा को कम करने के उपाय क्या है?
Ans:
ठोस क्रोड के बजाय पटलित क्रोड का उपयोग करें।
धात्विक प्लेटों में छिद्र या खांचे बनाना चाहिए।
Q.19 भवर धाराओं का उपयोग कहां किया जाता है?
Ans: रेलगाड़ियों में।
Q.20 फैराडे की विद्युत चुंबकीय प्रेरण के नियम लिखिए।
Q.21 लेंज का नियम क्या है? समझाइए। यह नियम किस पर आधारित है?
Q.22 स्वप्रेरण किसे कहते हैं? स्वप्रेरकत्व के लिए सूत्र स्थापित करते हुए उसे परिभाषित कीजिए।
Q.23 एक लंबी परिनालिका का स्वप्रेरकत्व ज्ञात करने के लिए सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए।
Q.24 अन्योन्य प्रेरण किसे कहते हैं? अन्योन्य प्रेरकत्व के लिए सूत्र स्थापित करते हुए उसे परिभाषित कीजिए।
Q.25 दो लंबी परिनालिकाओं के अन्योन्य प्रेरकत्व ज्ञात करने के लिए सूत्र की व्युत्पत्ति कीजिए।
Q.26 भंवर धारा किसे कहते हैं? भंवर धाराओं से हानियां एवं उपयोग लिखिए। भंवर धाराओं को कम करने के उपाय बताइए।
Q.27 स्वप्रेरण एवं अन्योन्य प्रेरण में अंतर लिखिए।
Q.28 फ्लेमिंग के बाएं हाथ (left hand) के नियम एवं फ्लेमिंग के दाएं हाथ (right hand) के नियम के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।