आवश्यक सुविधाओं से वंचित गांव
गांव का प्राकृतिक सौंदर्य अत्यंत सुंदर एवं मनोरम होता है। गांव का पर्यावरण स्वच्छ, साफ, प्रदूषण रहित होता है। गांव में लहराते हुए हरी फसलों, पेड़ों, विभिन्न प्रकार के पशुओं का दृश्य मनमोहक होते हैं। सरकार गांव के विकास हेतु अनेक प्रयास कर रही है, किंतु फिर भी गांव अब भी आवश्यक सुविधाओं से वंचित है। अनेक गांवों में शौचालय का विकास नहीं हो पाया है। गांव में पीने के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हुआ है। वे पीने के लिए हैंडपंप या तालाब के पानी का प्रयोग करते हैं। गांव में यातायात के सुखद साधनों जैसे सार्वजनिक बस आदि की व्यवस्था नहीं हो पायी है।
गांवों का आवश्यक सुविधाओं से वंचित होने का मुख्य कारण अधिकारियों द्वारा अपना कार्य ठीक से नहीं करना हो सकता है। हम देखते हैं कि आज भी विभिन्न गांव में खाना चूल्हे से बनाया जाता है, वहां गैस चूल्हे का विकास नहीं हो पाया है। हम सभी मनुष्य हैं, एक ही जाति, समाज में निवास करते हैं, इसलिए हम सब में भाईचारे की भावना होना आवश्यक है, इसलिए अधिकारियों को भी अपना कार्य ईमानदारी से पूरा करना चाहिए।