जगत कवक (Kingdom Fungi) :
कोशिका भित्ति काइटिन की बनी होती हैं।
परपोषी होते हैं।
नमी, आर्द्रता वाले वातावरण में वृद्धि करते हैं।
आवास एवं आकारिकी में सर्वाधिक विविधता पाई जाती हैं। ये सभी जगह पाएं जाते हैं अर्थात् cosmopolitan होते हैं।
ये सामान्यतः बहुकोशिकीय, यूकैरियोटिक होते हैं । अपवाद - यीस्ट (एककोशिकीय)।
इनमें हाइफी (hyphae) उपस्थित होता है। hyphaes का समूह माइसीलियम (mycelium) कहलाता है।
जनन लैंगिक या अलैंगिक प्रकार का होता है।
Types of mycelium :
Septate hypha
A) Septate :
माइसीलियम में अनेक पट्टियां पाई जाती है।
एककेंद्रकीय होता है।
Aseptate hypha
B) Aseptate :
माइसीलियम में पट्टियां नहीं पाई जाती है।
बहुकेंद्रकीय होता है।
जनन (Reproduction) :
Vegetative propagation
1) कायिक जनन :
विखंडन, खंडी भवन, मुकुलन
Zoospore & aplanospore
2) अलैंगिक जनन :
धानी बीजाणु : Endogenous spore ( zoospore or aplanospore )
कोनीडिया :Exogenous spore होता हैं।
Sexual Reproduction
3) लैंगिक जनन :
एस्कोस्पोर, बेसिडियोस्पोर द्वारा।
कवकों का वर्गीकरण :
वर्गीकरण के आधार :
a) माइसीलियम के प्रकार
b) फ्रूटिंग बाॅडी (fruiting body) के प्रकार
c) बीजाणु के प्रकार
1) फाइकोमाइसीटीस (Phycomycetes)
माइसीलियम Aseptate प्रकार का होता है। बहुकेंद्रकीय होता है।
फ्रूटिंग बॉडी नहीं पाई जाती है।
अलैंगिक जनन धानी बीजाणु द्वारा होता है।
सड़ी गली, मृत लकड़ियो पर पाए जाते हैं।
लैंगिक जनन पाया जाता है तथा युग्मक बनते हैं। इनमें dikaryon अवस्था नहीं पाया जाता।
Ex. म्यूकर, राइजोपस (ब्रेड फंगी), एलब्यूगो (albugo) - सरसों में white rust उत्पन्न करता है।
2) एस्कोमाइसीटीस (Ascomycetes)
माइसीलियम septate प्रकार का होता है। एककेंद्रकीय होता है।
फ्रूटिंग बॉडी पाई जाती है (लैंगिक अंग)।
अलैंगिक जनन कोनीडिया द्वारा होता है।
लैंगिक जनन एस्कोस्पोर (ascospore - endogenous) द्वारा होता हैं । एस्कोस्पोर, एस्कोकारप्स में उपस्थित एस्कस में बनते हैं।
Ex. एस्पेर्जिलस (aspargillus) , पेनिसिलियम (penicilliam), न्यूरोस्पोरा (neurospole - used in genetical research), moral and truffle (खाने योग्य कवक), यीस्ट (एक कोशिकीय), claviceps ।
3) बेसिडोमाइसीटीस (Besidomycetes)
माइसीलियम septate प्रकार का होता है। एककेंद्रकीय होता है।
अलैंगिक जनन नहीं पाया जाता।
लैंगिक अंग नहीं पाएं जाते। लैंगिक जनन फ्रूटिंग बॉडी (fruiting body) द्वारा होता है। लैंगिक जनन बेसिडोस्पोर (besidiospore - exogenous) द्वारा होता हैं ।
मृदा, लकड़ी में पाए जाते हैं।
Ex. पक्षिनियां (puccinia) - rest fungi, यूस्टीलागो (ustilago) - smut fungi, एगारिकस (agaricus), toadstools, amantia.
4) डैयूटेरोमाइसीटीस (Deuteromycetes)
माइसीलियम septate प्रकार का होता है। एककेंद्रकीय होता है।
अलैंगिक जनन कोनीडिया द्वारा होता है।
लैंगिक जनन नहीं पाया जाता।
Ex. ट्राइकोडर्मा (Trychoderma), अल्टरनेरिया (Alterneria), collectotrichum.
Agaricus
Albugo
Puccinia
Yeast