महानगर की ओर पलायन
कौन है जो संसार के भौतिक संप्रदायों का लाभ उठाना नहीं चाहता? सभी चाहते हैं, इसलिए सभी गांव में रहने वाले लोग विकास के अवसर मिलने पर शहर में चले जाते हैं। उनके लिए महानगर स्वर्ग के समान होता है। महानगर की ओर पलायन करना एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है। सभी व्यक्ति विकास की ओर अग्रसर होना चाहते है। सभी लोग मुंबई, दिल्ली, कोलकाता जैसे महानगरों की ओर अग्रसर होते जा रहे हैं। वहां शिक्षा, व्यवसाय, विकास आदि के साधन उपलब्ध है। महानगरों में सड़के, हर समय रोशनी, बाजार और यातायात के आधुनिक साधन उपलब्ध है। महानगरों की तुलना में इन सब का विकास गांव में अच्छी तरह से नहीं हो पाया है। यदि यह सभी सुविधाएं गांव में भी उपलब्ध करा दी जाए, तो गांवों से महानगरों की ओर लोगों का पलायन कम हो सकता है।