Q.1 मैग्नेट (चुंबक) शब्द का जन्म कहां हुआ?
मैग्नीशिया में।
Q.2 चुंबक को दो भागों में तोड़ देने पर क्या होता है?
प्रत्येक टुकड़ा पूर्ण चुंबक का कार्य करता है।
Q.3 क्या चुंबक के दोनों ध्रुवों को अलग करना संभव है?
नहीं
Q.4 चुंबकत्व का सही पहचान क्या है?
प्रतिकर्षण
Q.5 जब किसी चुंबक के पास एक चुंबकीय पदार्थ को लाया जाता है तो चुंबकीय पदार्थ में चुंबक के पास वाले सिरे पर विजातीय ध्रुव तथा दूर वाले सिरे पर सजातीय ध्रुव प्रेरित हो जाता है इस घटना को क्या कहते हैं?
चुंबकीय प्रेरण
Q.6 चुंबक को स्वतंत्रता पूर्वक लटकने पर किस दिशा में ठहरता है?
उत्तर दक्षिण दिशा में
Q.7 चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण का सूत्र क्या है?
M = m×2L
Q.8 चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण का एस आई मात्रक क्या है?
एम्पीयर-मीटर²
Q.9 चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण की प्रकृति क्या है?
सदिश राशि
Q.10 चुंबकीय द्विध्रुव आघूर्ण का विमीय सूत्र क्या है?
[M⁰L²T⁰A]
Q.11 ध्रुव प्राबल्य का मात्रक क्या है?
एम्पीयर-मीटर
Q.12 ध्रुव प्राबल्य का विमीय सूत्र क्या है?
[M⁰LT⁰A]
Q.13 ध्रुव प्राबल्य का प्रकृति कैसी होती है?
अदिश राशि
Q.14 चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का सूत्र क्या है?
[ML⁰T-²A-¹]
Q.15 चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक क्या है?
न्यूटन/एम्पीयर-मीटर
Q.16 चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता कौन सी राशि है?
सदिश राशि
Q.17 चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं कैसा वक्र बनाती है?
बंद वक्र।
Q.18 चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा कैसी होती है?
चुंबक के बाहर N ध्रुव से S ध्रुव की ओर तथा चुंबक के अंदर S ध्रुव से N ध्रुव की ओर जाती है।
Q.19 दो चुंबकीय रेखाएं एक दूसरे को किस बिंदु पर काटती है?
कभी नहीं कटती।
Q.20 किसी भी बंद पृष्ठ से होकर गुजरने वाला संपूर्ण चुंबकीय फ्लक्स का मान कितना होता है?
शून्य
Q.21 पृथ्वी के चुंबकत्व को क्या कहते हैं?
भू चुंबकत्व
Q.22 भू चुंबकीय तत्व कौन-कौन से हैं?
दिकपात
नमन/नति कोण
पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का क्षैतिज घटक
Q.23 नमन/नति कोण किसे कहते हैं?
पृथ्वी के परिणामी चुंबकीय क्षेत्र तथा क्षैतिज के मध्य बनने वाला कोण नमन/नति कोण कहलाता है।
Q.24 भू चुंबकीय तत्वों में क्या संबंध होता है?
V = Htanθ
Q.25 किससे स्थाई चुंबक बनाया जा सकता है?
लौह चुंबकीय पदार्थ से।
Q.26 चुंबकीय ध्रुव को परिभाषित कीजिए एवं चुंबक के गुण लिखिए।
Q.27 चुंबकीय द्विध्रुव की अक्षीय स्थिति के लिए चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक ज्ञात कीजिए।
Q.28 चुंबकीय द्विध्रुव की निरक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का व्यंजक प्राप्त करें।
Q.29 चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के गुण लिखिए।
Q.30 भू चुंबकत्व या पार्थिक चुंबकत्व किसे कहते हैं? भू चुंबकीय तत्वों को समझाइए।
या
भू चुंबकीय तत्वों में क्या संबंध है? समझाइए।
या
भू चुंबकीय तत्वों में संबंध प्रदर्शित करने वाला समीकरण ज्ञात कीजिए।
या
नमन कोण या नति कोण किसे कहते हैं? H, V और θ मैं संबंध स्थापित कीजिए।
या
सिद्ध कीजिए कि V = Htanθ
Q.31 लोह चुंबकीय, प्रतिचुंबकीय एवं अनुचुंबकीय पदार्थ के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।