ऊतक
ऊतक : कोशिकाओं का समूह ऊतक कहलाता है।
ऊतक के प्रकार
A) उपकला ऊतक (Epithelium)
ऐसा ऊतक जो हमारे बॉडी का आउटर लेयर बनता है, जो हमारे बॉडी को प्रोटेक्शन प्रदान करता है उपकला ऊतक (Epithelium) कहलाता है।
इसकी उत्पत्ति एक्टोडर्म, मीजोडर्म एवं एण्डोडर्म से होती है।
1) सरल उपकला ऊतक (Simple Epithelium)
a) स्क्वैमस (Squamous Epithelium)
चपटे आकार का होता है।
न्यूक्लियस पाया जाता है।
साइटोप्लाज्म, प्लाज्मा मेम्ब्रेन पाया जाता है।
मुख्यतः फिल्ट्रेशन का कार्य करता है।
उदाहरण : फेफड़ों में उपस्थित।
b) क्यूबोइडल (Cuboidal Epithelium)
क्यूब (घन) आकर का होता है।
न्यूक्लियस गोलाकार होता है।
कोशिकाएं आपस में टाइट जंक्शन द्वारा जुड़े होते हैं।
यह अवशोषण, उत्सर्जन एवं स्त्रवण का कार्य करता है।
उदाहरण : किडनी में उपस्थित।
c) कोलुमनार (Columnar Epithelium)
लंबे आकार के होते हैं।
कोशिकाएं आपस में टाइट जंक्शन द्वारा जुड़े होते हैं।
न्यूक्लियस लंबे आकार के होते हैं।
प्लाज्मा मेम्ब्रेन सिलिया या माइक्रोविलाई में रूपांतरित हो जाता है।
माइक्रोविलाई अवशोषण में मदद करता है।
उदाहरण : छोटी आंत में उपस्थित।
सिलिया अन्य कोशिकाओं की गति में मदद करता है।
उदाहरण : फैलोपियन ट्यूब में उपस्थित।
2) संयुक्त (Complex Epithelium)
a) स्ट्रैटीफाइड स्क्वैमस (Stratified Squamous Epithelium)
Squamous Epithelium के अनेक स्तरों का समूह होता है।
न्यूक्लियस, साइटोप्लाज्म एवं प्लाज्मा मेंब्रेन पाया जाता है।
b) स्ट्रैटीफाइड क्यूबोइडल (Stratified Cuboidal Epithelium)
Cuboidal Epithelium के विभिन्न स्तरों का बना होता है।
कोशिकाएं आपस में टाइट जंक्शन द्वारा जुड़े होते हैं।
c) स्ट्रैटीफाइड कोलुमनार (Stratified Columnar Epithelium)
Columnar Epithelium के विभिन्न स्तरों से बना होता है।
कोशिकाएं आपस में टाइट जंक्शन द्वारा जुड़े होते हैं।
कोशिकाएं लंबे आकार के होते हैं।
B) संयोजी ऊतक (Connective tissue)
ऐसे ऊतक जो उत्तक एवं अंगों को जोड़ने का कार्य करते है संयोजी ऊतक कहलाता है।
इसकी उत्पत्ति मीजोडर्म से होती है।
1) लूस संयोजी ऊतक (Loose Connective tissue)
इसमें सेल्स एवं फाइबर्स ढीले तरह से बंधे होते हैं।
a) एरिओलर ऊतक (Areolar tissue)
कोशिकाएं (Cells)
फाइब्रोब्लास्ट (fibroblast)
मास्ट कोशिका (mast cell)
मैक्रोफेज (macrophage)
फाइबर्स (fibers)
कोलेजन फाइबर (collagen fiber)
रेटिकुलर फाइबर (reticular fiber)
इलास्टिन फाइबर (Elastin fiber)
ग्रेन्यूल्स पार्टिकल्स (granule particles) ये एक्सट्रासेल्यूलर मैट्रिक्स में पाए जाते हैं।
b) एडीपोस ऊतक (adipose tissue)
ये वसा का संग्रह करते हैं।
2) डेंस संयोजी ऊतक (Dense Connective tissue)
फाइबर्स, कोशिकाओं से अधिक होते हैं।
c) नियमित डेंस संयोजी ऊतक (Regular dense connective tissue)
फाइबर्स नियमित रूप से व्यवस्थित होते हैं।
उदाहरण टेंडन एवं लिगामेंट।
d) अनियमित डेंस संयोजी ऊतक (Irregular dense connective tissue)
फाइबर्स अनियमित रूप से व्यवस्थित होते हैं।
उदाहरण त्वचा
3) वैस्कुलर संयोजी ऊतक (Vascular Connective tissue)
a) रक्त (Blood)
प्लाज्मा 55% होता है तथा 45% रक्त कणिकाएं होता है।
i) प्लाज्मा (Plasma)
इसमें अत्यधिक मात्रा में जल एवं कुछ प्रोटीन, लवण पाए जाते हैं।
ii) रक्त कणिकाएं (Blood corpuscles)
--लाल रक्त कणिका (RBCs)
आकर - उभयावतलाकार
संख्या - 5 से 5.5 मिलियन
जीवन काल - 100 से 120 दिन
रंग - लाल
अन्य नाम - इरिथ्रोसाइट
निर्माण - इरिथ्रोपाएसिस (location - bone marrow)
कमी - इरिथ्रोपिनिया
अधिकता - इरिथ्रोसाइटोसिस
प्लीहा - मृत आरबीसी का कब्रिस्तान।
--श्वेत रक्त कणिका (WBCs)
आकर - अनियमित
संख्या - 6000 से 8000
जीवन काल - 2 सप्ताह (12-13 दिन)
रंग - सफेद
अन्य नाम - ल्यूकोसाइट
निर्माण - ल्यूकोपाएसिस (location - bone marrow)
कमी - ल्यूकोपिनिया
अधिकता - ल्यूकोसाइटोसिस
--प्लेटलेट्स (platelets)
अस्थि मज्जा के मेगाकारियोसाइट के कणों से मिलकर बनता है।
रक्त का थक्का बनाता है।
इसकी संख्या 1 से 1.5 लाख होती है।
b) लसिका (Lymph)
4) स्केलेटल संयोजी ऊतक (Skeletal connective tissue)
इसके अंतर्गत अस्थि एवं उपास्थि आते हैं।
C) पेशीय ऊतक (Muscular tissue)
1) रेखित पेशी (Striated muscle) या कंकाली पेशी (Skeletal muscule)
ऐच्छिक (Voluntary) रूप से कार्य करता है।
यह कंकाल से जुड़ी होती है।
यह बेलनाकार होता है।
यह शाखित नहीं होता है।
बहुकेंद्रकीय होता है।
केंद्रक परिधि की ओर पाया जाता है।
रक्त संचरण अधिक मात्रा में होता है।
सार्कोलेमा मोटी होती है।
2) अरेखित पेशी (Unstriated muscle) या चिकनी पेशी (Smooth muscle)
अनैच्छिक (Involuntary) रूप से कार्य करता है।
यह अंतरंग में पाई जाती है।
यह स्पिण्डलाकार होता है।
यह शाखित नहीं होता।
एककेंद्रकीय होता है।
केंद्रक मध्य पाया जाता है।
रक्त संचरण अपेक्षाकृत कम मात्रा में होता है।
सार्कोलेमा पतली होती है।
3) हृदयक पेशी (Cardiac muscle))
अनैच्छिक (Involuntary) रूप से कार्य करता है।
यह हृदय भित्ति में पायी जाती है।
यह बेलनाकार होता है।
यह शाखित होता है।
एककेंद्रकीय होता है।
केंद्रक मध्य में होता है।
रक्त संचरण अधिक होता है।
सार्कोलेमा अस्पष्ट होती है।
D) तंत्रिकीय ऊतक (Neural tissue)
इसकी उत्पत्ति एक्टोडर्म से होती है।
1) न्यूराॅन्स
एक-ध्रुवीय न्यूराॅन्स : ऐसे न्यूरॉन जिसमें केवल एक डेन्ड्राॅइट या एक्साॅन होता है, उसे एक-ध्रुवीय न्यूराॅन्स कहते हैं।
द्वि-ध्रुवीय न्यूराॅन्स : ऐसे न्यूरॉन जिसमें केवल एक डेन्ड्राॅइट एवं एक एक्साॅन होता है, उसे द्वि-ध्रुवीय न्यूराॅन्स कहते हैं।
बहु-ध्रुवीय न्यूराॅन्स : ऐसे न्यूरॉन जिसमें अनेक डेन्ड्राॅइट एवं एक एक्साॅन होता है, उसे बहु-ध्रुवीय न्यूराॅन्स कहते हैं।
2) तंत्रिका तंतु
सेंसरी तंतु : संवेदनाओं को अंगों से मेरुरज्जु तक पहुंचाता है।
मोटर तंतु : संवेदनाओं को मस्तिष्क व मेरुरज्जु से अंगों तक पहुंचाता है।
3)
न्यूरोग्लिया कोशिकाएं : नॉन न्यूरल कोशिकाएं होती है, जो न्यूराॅन्स को सुरक्षा प्रदान करता है।
MCQs
Q.1 अस्थि में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
Ans: ओसीन प्रोटीन।
Q.2 उपास्थि में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
Ans: काॅन्ड्रिन प्रोटीन।
Q.3 टेंडन में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
Ans: कोलेजन प्रोटीन।
Q.4 लिगामेंट में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है?
Ans: इलास्टिन प्रोटीन।
Q.5 RBCs की कमी से क्या होता है?
Ans: एनीमिया।
Q.6 मांसपेशियों का अध्ययन क्या कहलाता है?
Ans: मायोलॉजी या सार्कोलॉजी।
Q.7 सबसे बड़ी पेशी कौन सी है?
Ans: ग्लूटियस मैक्सिमस (Gluteus maximus)।
Q.8 सबसे छोटी पेशी कौन सी है?
Ans: स्टेपेडियल मसल्स (stapedial muscle)।
Q.9 सबसे लंबी पेशी कौन सी है?
Ans: सार्टोरियस मसल्स (sartorius muscle)।
Q.10 सबसे ताकतवर पेशी कौन सी है?
Ans: मैसेटर मसल्स (masseter muscle)।
Short Type Question
Q.1 युग्मानुबंध किसे कहते हैं? सचित्र समझाइए।
Ans: तंत्रिका तंत्र में प्रत्येक तंत्रिका कोशिका के डेन्ड्रॉइट्स दूसरी तंत्रिका कोशिका के एक्साॅन से विशिष्ट बंध द्वारा जुड़े होते हैं, इस बंध को युग्मानुबंध या सिनैप्स कहते हैं।
Q.2 लसीका किसे कहते हैं? इसके कार्य लिखिए।
Ans: जब रक्त केशिकाओं में से होकर बहता है तब उसका द्रव भाग (रक्त रस) कुछ भौतिक, रासायनिक या शारीरिक प्रतिक्रियाओं के कारण केशिकाओं की पतली दीवार से छनकर बाहर आ जाता है, बाहर निकला हुआ यही रक्त रस लसीका कहलाता है।
लसीका के कार्य निम्नलिखित है -
रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाता है।
शरीर में परिसंचरण तंत्र का कार्य करता है।
कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, उत्सर्जी पदार्थों का संवहन करता है।
Q.3 इरिथ्रोपोयेसिस किसे कहते हैं?
Ans: लाल रक्त कणिकाओं (RBCs) के निर्माण की क्रिया को इरिथ्रोपोयेसिस कहते हैं। जो कोशिकाएं लाल रक्त कणिकाएं (RBCs) बनाती है, उन्हें इरिथ्रोब्लास्ट कहते हैं। प्रतिदिन 1% RBCs नष्ट होता है।
Q.4 रक्त के कार्य लिखिए।
Ans: रक्त के कार्य -
ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन करता है।
पोषक पदार्थों का स्थानांतरण करता है।
उत्सर्जी पदार्थों के स्थानांतरण करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाता है।
तापमान का नियंत्रण करता है। शरीर के तापमान को एक समान बनाए रखता है।
चोट लगने पर रक्त का थक्का जमाता है।
Q.5 RBCs के कार्य लिखिए।
Ans: RBCs के कार्य -
ऑक्सीजन का ऑक्सी हीमोग्लोबिन के रूप में परिवहन करता है।
कार्बन डाइऑक्साइड का 70% बाइकार्बोनेट के रूप में एवं 23% कार्बामीन के रूप में परिवहन करता है।
Q.6 WBCs के कार्य लिखिए।
Ans: WBCs के कार्य -
एंटीबॉडी का निर्माण करता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाता है।
जीवाणुओं एवं रोगाणुओं को नष्ट करता है।
एंटीटॉक्सिन का उत्पादन करता है।
टूटी-फूटी कोशिकाओं को नष्ट करता है।
Q.7 रक्त के थक्का जमने की प्रक्रिया को चार्ट से समझाइए।
###
Q.8 अस्थि मज्जा क्या है? इसकी उपयोगिता लिखिए।
Ans: मोटी, लंबी अस्थियों में खोखली गुहा पाई जाती है जिसे मज्जा गुहा कहते हैं। इसमें मुलायम पदार्थ (वाहिनियां, तंत्रिकाएं, वसा कोशिकाएं) भरा होता है जिसे अस्थि मज्जा कहते हैं।
अस्थि मज्जा की उपयोगिताएं -
इसमें लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है।
इसमें श्वेत रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है।
Q.9 संयोजी ऊतक में पाए जाने वाले फाइबर्स के नाम और उनके गुण लिखिए।
Ans: संयोजी ऊतक के अधातु में फाइबर पाए जाते हैं जो निम्नलिखित है -
कोलेजन फाइबर: यह कोलेजन प्रोटीन का बना होता है। यह सफेद रंग का होता है।
इलास्टिन फाइबर: यह इलास्टिन प्रोटीन का बना होता है तथा पीले रंग का होता है।
रेटिकुलर फाइबर: यह रेटिकुलीन प्रोटीन से बना होता है तथा सफेद रंग का होता है। यह शाखित एवं कोमल होता है।
Q.10 सरल उपकला ऊतक (Simple Epithelium) एवं संयुक्त उपकला ऊतक (Complex Epithelium) में अंतर लिखिए।
Long Type Question
Q.1 उपास्थि एवं अस्थि में अंतर लिखिए।
Ans:
Q.2 रेखित/कंकाली,अरेखित/चिकनी एवं हृदयक पेशी में अंतर लिखिए।
Ans:
Q.3 टेण्डन एवं लिगामेंट में अंतर लिखिए।
Ans:
Q.4 रक्त एवं लसिका में अंतर लिखिए।
Ans:
Q.5 Cell एवं T Cell में अंतर लिखिए।