पर्यटन का महत्व
पर्यटन का अर्थ है - घूमना या विचारण करना। वर्तमान समय में लगभग सभी व्यक्ति पर्यटन करने की इच्छुक हैं। वे पर्वतीय स्थल, बर्फीली पर्वतों, प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों इत्यादि स्थानों पर पर्यटन करने जाना चाहते हैं एवं जाते भी हैं। इस प्रकार के पर्यटनों से अर्थात् विचरण से अनेक प्रकार के जगहों, प्रकृति की सुंदरता, नए-नए तथ्यों की जानकारियां प्राप्त होती है। पर्यटन के दौरान हम विभिन्न स्वभाव वाले लोगों से मिलते हैं, जिससे हमारे व्यक्तित्व में सुधार होता है। मंदिरों, मस्जिदों की यात्रा करने से मन संतुष्ट हो जाता है। हमारे अंदर नयी ऊर्जा का संचार होता है, इसलिए पर्यटन करते रहना चाहिए।