बाल दिवस
"बच्चे ही देश के भविष्य हैं।"
बाल दिवस बच्चों का दिन होता है। इसे 14 नवंबर को मनाया जाता है क्योंकि 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चे भी नेहरू जी को चाचा कहकर बुलाते थे। प्रत्येक वर्ष विद्यालयों में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दिन विद्यालय को सजाया संवारा जाता है और विभिन्न प्रकार के भाषण, गीतों का आयोजन भी किया जाता है। शिक्षक उनके द्वारा किए गए महान कार्यों को बच्चों के सामने प्रस्तुत करते हैं।