जनसंख्या विस्फोट
जनसंख्या विस्फोट से तात्पर्य है जनसंख्या में तीव्र वृद्धि होना। वर्तमान समय में जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। सन् 1900 में विश्व की जनसंख्या लगभग 1.5 अरब थी, जो 1950 में बढ़कर 3 अरब हो गयी। सन् 2000 में विश्व की जनसंख्या 6 अब हो गयी तथा वर्तमान समय में विश्व की जनसंख्या 8 अरब से भी ज्यादा हो गयी है। इस प्रकार जनसंख्या में तीव्र वृद्धि जनसंख्या विस्फोट कहलाता है।
जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के कारण प्राकृतिक संसाधनों का अविवेकपूर्ण दोहन हो रहा है, जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है। जनसंख्या वृद्धि के कारण लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वृक्षों को तेजी से कांटा जा रहा है जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। जनसंख्या वृद्धि से अनेक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं जैसे मृदा अपरदन, वर्ष की कमी, सूखा, भुखमरी, बेरोजगारी इत्यादि। हम, हमारी सोच में कुछ परिवर्तन कर जनसंख्या को रोकने में सरकार तथा संगठनों की मदद कर अपने आने वाले समय को और बेहतर कर सकते हैं।