युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति
वर्तमान समय में नशा करना लोगों के लिए आम बात हो गया है। एक व्यक्ति को नशा करते देख दूसरा व्यक्ति भी नशा करने के लिए उत्सुक हो जाता है। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एक समस्या बनती जा रही है। आज विद्यालयों में पढ़ने वाले छोटे बच्चे भी नशा करने लगे हैं। वे विद्यालयों में छिपा-छिपकर बीड़ी, सिगरेट पीते रहते हैं। युवाओं की नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही है। सड़क दुर्घटनाएं होना तो आम बात बन गया है।
नशे में व्यक्ति क्या बोलता है, क्या करता है उसे कुछ पता नहीं होता। लगातार नशा करते रहने से वह उसका आदि बन जाता है और उसका प्रयोग न करने पर वह तनाव, अवसाद में डूब जाता है। क्या लोगों को अपने स्वास्थ्य का जरा भी ख्याल नहीं है कि वह ऐसे ही नशे के आदी होते जा रहे हैं?