MCQ
प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रियाएं कौन-कौन सी है?
Ans: प्रकाशीय अभिक्रिया एवं अप्रकाशीय अभिक्रिया।
प्रकाशीय अभिक्रिया को और किस नाम से जाना जाता हैं?
Ans: हिल अभिक्रिया या प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया।
अप्रकाशीय अभिक्रिया को और किस नाम से जाना जाता हैं?
Ans: केल्विन चक्र या प्रकाशहीन अभिक्रिया या ब्लैकमैन अभिक्रिया।
अप्रकाशीय अभिक्रिया के अंतर्गत कौन-कौन से अभिक्रियाएं आते हैं?
Ans: केल्विन चक्र (C3), हैच एंड स्लैक चक्र (C4) एवं CAM चक्र।
प्रकाशीय अभिक्रिया के दो तंत्र कौन-कौन से हैं?
Ans: PS-I (चक्रीय) एवं PS-II (अचक्रीय)
क्लोरोफिल a का रासायनिक सूत्र क्या है?
Ans: C55H72O5N4Mg
क्लोरोफिल b का रासायनिक सूत्र क्या है?
Ans: C55H70O6N4Mg
मुख्य वर्णक कौन-कौन से हैं?
Ans: क्लोरोफिल a
सहायक वर्णक कौन-कौन से हैं?
Ans: क्लोरोफिल b, कैरोटीन एवं जैन्थोफिल।
क्लोरोफिल a किस रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है?
Ans: नीला एवं हरा।
क्लोरोफिल b किस रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है?
Ans: हरा एवं पीला।
कैरोटीन किस रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है?
Ans: पीला एवं नारंगी।
PS-I एवं PS-II साथ-साथ संपन्न होता है। इसकी खोज कैसे हुई?
Ans: इमर्सन वृद्धि प्रभाव एवं रेड ड्रॉप प्रक्रिया द्वारा।
किस अभिक्रिया में Z scheme बनता है?
Ans: अचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन (PS-II) में।
PS-I क्लोरोफिल a कितने तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश को अवशोषित करता है?
Ans: 700nm
PS-II क्लोरोफिल b कितने तरंगदैर्ध्य वाले प्रकाश को अवशोषित करता है?
Ans: 680nm
PS-I में प्रथम इलेक्ट्रॉन ग्राही (first electron acceptor) कौन होता है?
Ans: आयरन सल्फर ग्राही (Fe-S)
PS-II में प्रथम इलेक्ट्रॉन ग्राही (first electron acceptor) कौन होता है?
Ans: फीयोफाइटिंन (phaeophytin)
PS-I कहां संपन्न होता है?
Ans: क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमल थैलेकाॅयड में।
PS-II कहां संपन्न होता है?
Ans: क्लोरोप्लास्ट के ग्रेनल थैलेकाॅयड में।
कैल्विन चक्र (C3) में प्रथम कार्बन डाइऑक्साइड ग्राही (1st CO2 acceptor) कौन होता है?
Ans: Ribulose-1,5-bisphosphate (5C)
केल्विन चक्र (C3) में बनने वाला प्रथम उत्पाद (1st product) क्या है?
Ans: 3-Phosphoglyceric acid (3C)
हैच एवं स्लैक चक्र (C4) में प्रथम कार्बन डाइऑक्साइड ग्राही (1st CO2 acceptor) कौन होता है?
Ans: Phosphoenol pyruvate (3C)
हैच एवं स्लैक चक्र (C4) में बनने वाला प्रथम उत्पाद (1st product) क्या है?
Ans: Oxalo Acetic Acid (4C)
CAM plants में रंध्र किस समय खुलते हैं?
Ans: रात में।
Law of limiting factor किसने दिया?
Ans: ब्लैकमैन ने।
फोटोरेस्पिरेशन किसमें पाया जाता है?
Ans: C3 plant में।
रूबिस्को किसके साथ जुड़ता है?
Ans: सामान्यतः CO2 के साथ किंतु CO2 ना हो तो O2 के साथ जुड़ता है।
मिसोफिल या बंडल शीथ किसमें क्लोरोप्लास्ट अधिक होता है?
Ans: बंडल शीथ में।
क्रेंज शारीरिकी किसमें पाई जाती है?
Ans: C4 plant में (Ex. मक्का, गन्ना,ज्वार)।
C2 चक्र किसे कहते हैं?
Ans: फोटोरेस्पिरेशन को।
C2 चक्र अंतिम उत्पाद क्या होता है?
Ans: ग्लाइकोलेट (glycolate - 2C)
Short Type Questions
Q.1 पादप में कितने प्रकार के वर्णक होते हैं? ये किस रंग के प्रकाश को अवशोषित करते हैं? लिखिए।
Ans: मुख्यतः दो प्रकार के वर्णक होते हैं -
a) मुख्य वर्णक
क्लोरोफिल a
रासायनिक सूत्र C55H72O5N4Mg
नीला एवं हरे रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है।
b) सहायक वर्णक
क्लोरोफिल b
रासायनिक सूत्र C55H70O6N4Mg
हरा एवं पीले रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है।
कैरोटीन
पीला एवं नारंगी रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है।
जैंथोफिल
पीले रंग के प्रकाश को अवशोषित करता है।
Q.2 क्रेंज एनाटॉमी किसमें पाई जाती है? उदाहरण दीजिए।
Ans: C4 पौधों में क्रेंज एनाटॉमी पाई जाती है। यह C4 पौधों में पाई जाने वाली एक विशेष रचना है जिसमें मेसोफिल कोशिकाएं बंडल शीथ कोशिकाओं के चारों ओर एक वलय के रूप में व्यवस्थित होती है। बंडल शीथ में क्लोरोप्लास्ट की संख्या मेसोफिल में क्लोरोप्लास्ट की संख्या से अधिक होती है, जो प्रकाश संश्लेषण की दक्षता को बढ़ाती है।
उदाहरण गन्ना, मक्का, ज्वार आदि।
Q.3 CAM पौधें किसे कहते हैं? इसकी विशेषताएं लिखिए।
Ans: मांसल पौधों में CO2 के स्थिरीकरण हेतु रंध्र दिन में न खुलकर रात्रि के समय खुलते हैं, जिससे वाष्पोत्सर्जन कम हो सके अर्थात् जल की हानि को रोक सकें इसे CAM पौधें कहते हैं।
उदाहरण एलोवेरा, नागफणी इत्यादि।
CAM पौधों की विशेषताएं निम्नलिखित है -
इसमें रंध्र दिन में न खुलकर रात्रि में खुलते हैं।
इनमें CO2 रात्रि के समय प्रवेश करता है।
जल की हानि को रोकने हेतु अनुकूलन पाया जाता है।
वाष्पोत्सर्जन कम होता है।
Q.4 ब्लैकमैन के लॉ ऑफ़ लिमिटेशन को समझाइए।
Ans: ब्लैकमैन के लॉ ऑफ़ लिमिटेशन -
इसके अनुसार "जब किसी क्रिया की तीव्रता बहुत से पृथक्-पृथक् कारकों के द्वारा निर्धारित होती है, तब उस क्रिया की दर, न्यूनतम मात्रा में उपस्थित कारकों के द्वारा ही सीमित की जाती है।"
Q.5 फोटो-रेस्पिरेशन किसे कहते हैं? इसके अंतिम उत्पाद का नाम लिखिए।
Ans: पौधें के हरे भागों की कोशिकाओं (मुख्यतः पत्ती की) में होने वाली वह क्रिया जिसमें श्वसन क्रिया के समय प्रकाश की उपस्थिति में ऑक्सीजन का उपयोग होता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस मुक्त होती है उसे फोटो-रेस्पिरेशन कहते हैं।
इस अभिक्रिया के अंत में दो कार्बन वाला ग्लाइकोलेट (2C) नामक यौगिक का निर्माण होता है इसलिए इसे C2 cycle भी कहते हैं।
Q.6 रूबिस्को का पूरा नाम क्या है? यह किस गैस के साथ जुड़ता है।
Ans: RuBisCO - Ribulose Bisphosphate Carboxylase Oxygenase
RuBisCO केल्विन चक्र के दौरान CO2 के साथ जुड़ता है तथा CO2 स्थिरीकरण में सहायता करता है, किंतु यदि CO2 उपलब्ध न हो तो यह ऑक्सीजन के साथ जुड़कर अनुपयोगी पदार्थ बनाता है अर्थात् ऐसे पदार्थ का निर्माण होता है जो पौधें के विकास के लिए आवश्यक नहीं होता है।
Long Type Questions
Q.1 चक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन (PS-I) को समझाइए।
Ans: जब 700nm की तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश क्लोरोफिल a पर पड़ता है, तो इलेक्ट्रॉन मुक्त होते हैं तथा आयरन सल्फर ग्राही (A-FeS) के पास चले जाते है। (A-FeS) से इलेक्ट्रॉन फेरेडॉक्सिन (fd) के पास चला जाता है, जहां पर ऊर्जा का निर्माण होता है। फेरेडॉक्सिन (fd) से इलेक्ट्रॉन साइटोक्रोम-b6 से होते हुए साइटोक्रोम-f में पहुंचता है तथा इसके बाद प्लास्टोसायनीन में चला जाता है तथा अंत में इलेक्ट्रॉन P-700 (PS-I) में वापस आ जाता है। इस प्रकार से यह प्रक्रिया एक चक्र के रूप में चलते रहती है इसलिए इसे चक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन (PS-I) कहते हैं।
Q
Q.2 Z-स्कीम किसे कहते हैं?
Ans: जब 680nm की तरंगदैर्ध्य वाली प्रकाश क्लोरोफिल a पर पड़ता है, तो 4 इलेक्ट्रॉन अज्ञात पदार्थ के पास चला जाता है। इसके बाद 4 इलेक्ट्रॉन ज्ञात पदार्थ के पास चला जाता है। इसी प्रकार इलेक्ट्रॉन प्लास्टोहाइड्रोक्यूनोन से साइटोक्रोम b6-f तथा इससे इलेक्ट्रॉन प्लास्टोसायनीन से होते हुए पी 700 (PS-I) में प्रवेश करता है। यहां से इलेक्ट्रॉन आयरन सल्फर ग्राही (A-FeS) के पास चला जाता है। (A-FeS) से इलेक्ट्रॉन फेरेडॉक्सिन के पास चला जाता है, जहां पर ऊर्जा का निर्माण होता है। इस प्रकार एक Z के समान आकृति प्राप्त होती है जिसे Z-स्कीम कहते हैं। यह PS-II में बनता है।
Q.3 C3 चक्र किसे कहते हैं? इस चक्र में प्रथम कार्बन डाइऑक्साइड एक्सेप्टर एवं बनने वाले मुख्य उत्पाद का नाम लिखिए।
Ans: प्रकाश संश्लेषण की अप्रकाशीय अभिक्रिया के दौरान केल्विन चक्र में CO2 के स्थिरीकरण के परिणामस्वरुप तीन कार्बन वाला पदार्थ 3-फास्फोग्लिसरीक एसिड बनता है इसलिए इसे C3 चक्र कहते हैं।
प्रथम CO2 एक्सेप्टर RuBisCO
बनने वाला मुख्य उत्पाद 3-Phospho Glyceric Acid (3C)
Q.4 C4 चक्र किसे कहते हैं? इस चक्र में प्रथम कार्बन डाइऑक्साइड एक्सेप्टर एवं बनने वाले मुख्य उत्पाद का नाम लिखिए।
Ans: प्रकाश संश्लेषण की अप्रकाशीय अभिक्रिया के दौरान हैच एवं स्लैक चक्र में CO2 के स्थिरीकरण के परिणामस्वरुप 4 कार्बन वाला पदार्थ 4-ऑक्सेलो ऐसीटिक एसिड (4C) बनता है इसलिए इसे C4 चक्र कहते हैं।
प्रथम CO2 एक्सेप्टर Phosphoenol pyruvate (3C)
बनने वाला मुख्य उत्पाद Oxalo Acetic Acid (4C)
Q.5 प्रकाशीय अभिक्रिया एवं प्रकाशीय अभिक्रिया में अंतर लिखिए।
Q.6 C3 plant एवं C4 plant में अंतर लिखिए।
या
C3 चक्र एवं C4 चक्र में अंतर लिखिए।
Q.7 चक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन (PS-I) एवं अचक्रीय फोटोफॉस्फोरिलेशन (PS-II) में अंतर लिखिए।
Q.8 श्वसन एवं प्रकाश श्वसन में अंतर लिखिए।