Q.1 पृथ्वी की मोटाई किससे मापी जाती है?
Ans: कार्बन डेटिंग
Q.2 डायनासोर का स्वर्णिम युग किसे कहते हैं?
Ans: जुरासिक युग (मेसोज़ोइक युग)
Q.3 आर्कियोप्टेरिक्स किसके बीच की संयोजक कड़ी हैं?
Ans: पक्षी व सरीसृप वर्ग के बीच की
Q.4 बिग बैंग सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया?
Ans: लैमित्री
Q.5 पृथ्वी का निर्माण कब हुआ?
Ans: आज से लगभग 4.5 बिलियन वर्ष पूर्व (BYA)।
Q.6 पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति रसायन से हुई है, यह अवधारणा किसने प्रस्तुत किया?
Ans: ओपरिन वर हेल्डन ने।
Q.7 मिलर एवं यूरे के प्रयोग से कौन सा कार्बनिक पदार्थ प्राप्त हुआ?
Ans: अमीनो एसिड {एस्पार्टिक एसिड, एलेनीन, ग्लाइसिन (Trick - AAG आग)}
Q.8 ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई - 20 BYA
Q.9 पृथ्वी की उत्पत्ति हुई - 4.5 BYA
Q.10 गर्म तरल सूप बना - 4 BYA
Q.11 प्रथम अकोशिकी रूप उत्पन्न हुआ - 3 BYA
Q.12 प्रथम प्रोकैरियोटिक कोशिका उत्पन्न हुआ - 2 BYA (रसायन विषमपोषी)
Q.13 प्रथम यूकैरियोटिक कोशिका उत्पन्न हुआ - 1.5 BYA
Q.14 प्रथम मानव - 15 MYA
Q.15 बिग बैंग सिद्धांत क्या है? लिखिए।
Ans: बिग बैंग सिद्धांत के जनक - लैमित्री ।
बिग बैंग सिद्धांत : इसके अनुसार आज से लगभग 20 बिलियन वर्ष पूर्व अत्यधिक तापमान के कारण इलेम नामक पदार्थ में विस्फोट हुआ तथा पदार्थ का प्रसार हुआ। जिसके परिणाम स्वरुप तापमान थोड़ा काम हुआ। जब तापमान कम हुआ तो पदार्थ पास पास आने लगी और इस प्रकार सोलर नेबुला का निर्माण हुआ। इससे आकाशगंगा की रचना हुई जिसमें पृथ्वी का निर्माण आज से लगभग 4.5 बिलियन वर्ष पूर्व हुआ।
इस समय पृथ्वी जीवन योग्य नहीं था क्योंकि
पराबैंगनी किरणें लगातार पृथ्वी पर पहुंचती थी।
वायुमंडलीय गैसों की कमी थी।
केवल हाइड्रोजन, कार्बन,नाइट्रोजन एवं ऑक्सीजन गैस से उपस्थित थे।
हाइड्रोजन सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता था।
आणविक ऑक्सीजन अनुपस्थित था।
Q.16 ऑक्सीजन क्रांति किसे कहते हैं? इसके पश्चात् प्राकृतिक परिवर्तन को समझाइए।
Ans: ऑक्सीजन क्रांति : प्रारंभिक पृथ्वी में मुक्त ऑक्सीजन नहीं था अर्थात् आण्विक ऑक्सीजन नहीं पाया जाता था। जब पृथ्वी में साइनोबैक्टीरिया जैसे शैवाल के उत्पत्ति हुई, तब ये प्रकाश संश्लेषण द्वारा ऑक्सीजन मुक्त करने लगे, जिससे पृथ्वी पर स्वतंत्र रूप से ऑक्सीजन मिलने लगा, इसे ही ऑक्सीजन क्रांति कहते हैं।
ऑक्सीजन क्रांति के पश्चात् पृथ्वी के वातावरण में निम्नलिखित परिवर्तन आए -
प्रारंभिक पृथ्वी का अपचायी वातावरण ऑक्सीकारक वातावरण में परिवर्तित हुआ।
मुक्त ऑक्सीजन के द्वारा ओजोन का निर्माण हुआ, जिससे वायुमंडल के चारों ओर ओजोन परत बनी। इसके पश्चात् सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों का पृथ्वी पर प्रवेश कम हो सका।
यह ऑक्सीजन, मेथेन से मिलकर कार्बन डाइऑक्साइड बनाने लगा।
इसके बाद यूकैरियोटिक जीवों की उत्पत्ति संभव हो सकी।
Q.17 अवशेषी अंग क्या है? उदाहरण सहित बताइए कि मनुष्य में कितने अवशेषी अंग हैं?
Ans: अवशेषी अंग : ऐसे अंग जो हमारे पूर्वजों में क्रियाशील थे अर्थात् जो हमारे पूर्वजों के समय अपने कार्य करते थे, किंतु अब वे अंग हम लोगों में अक्रियाशील हो गए हैं, उन्हें अवशेषी अंग कहते हैं। ये अंग हमारे शरीर में उपस्थित होते हैं, किंतु इनका कोई उपयोग नहीं होता जिसके कारण ये अक्रियाशील (निष्क्रिय) हो गए हैं।
मनुष्य में 180 अवशेषी अंग पाए जाते हैं, इसमें से कुछ उदाहरण निम्नलिखित है -
बाह्य कर्ण पेशियां, शरीर पर बाल पाया जाना, अपेंडिक्स, पूंछ कशेरूक, कंजक्टाइवा आदि।
Q.18 एटैविज्म क्या है? उदाहरण सहित समझाइए।
Ans: एटैविज्म : शरीर में ऐसे लक्षणों का पुनः प्रकट होना जो हमारे पिता में नहीं थे, किंतु हमारे पूर्वजों में पाए जाते थे, उन्हें एटैविज्म कहते हैं।
उदाहरण : कुछ नवजात शिशु में छोटी पूंछ का दिखाई देना, कानों की घूमाने की शक्ति आना आदि।
Q.19 स्तनधारी व पक्षी के पूर्वज या विकास रेप्टाइल्स, एंफीबिया व मत्स्य से हुआ है, यह कैसे कहा जा सकता है?
Ans: स्तनधारी व पक्षी में भ्रूण विकास के प्रारंभिक अवस्था में हृदय दो कोष्ठों का होता है जो मत्स्य वर्ग का लक्षण है। बाद की अवस्था में इनका हृदय तीन कोष्ठों का हो जाता है जो एंफीबिया वर्ग एवं रेप्टाइल्स वर्ग का लक्षण है। अंतिम अवस्था में इनका हृदय चार कोष्ठों का बन जाता है। अतः कहा जा सकता है कि स्तनधारी व पक्षी के पूर्वज या विकास रेप्टाइल्स, एंफीबिया व मत्स्य से हुआ है।
Q.20 संयोजक कड़ी क्या है? इसका उदाहरण दीजिए।
Ans: संयोजक कड़ी : ऐसे जंतु जिनमें दो वर्गों के लक्षण पाए जाते हैं, उन्हें उन दो वर्गों के बीच की संयोजक कड़ी कहते हैं।
मछली वर्ग, उभयचर वर्ग, सरीसृप वर्ग, पक्षी वर्ग तथा स्तनधारी वर्ग कशेरुक दंड वाले जंतुओं के वर्ग हैं।
उदाहरण : आर्कियोप्टेरिक्स।
आर्कियोप्टेरिक्स में पक्षी व सरीसृप दोनों के लक्षण पाए जाते हैं, इसलिए इसे पक्षी व सरीसृप वर्ग के बीच की संयोजक कड़ी कहते हैं।
Q.21 लुप्त कड़ी क्या है? उदाहरण दीजिए।
Ans: लुप्त कड़ी : ऐसे लुप्त जंतु जिम दो वर्गों के लक्षण पाए जाते थे उसे लुप्त कड़ी कहते हैं।
उदाहरण : : आर्कियोप्टेरिक्स।
आर्कियोप्टेरिक्स में पक्षी व सरीसृप दोनों के लक्षण पाए जाते हैं। यह पक्षी व सरीसृप वर्ग के बीच की संयोजक कड़ी हैं जो लुप्त हो गए हैं।
Q.22 जैविक/ कार्बनिक विकास क्या है?
Ans: जैविक विकास या कार्बनिक विकास : वह प्रक्रिया जिसके द्वारा सरल जीव से लंबे समय के बाद धीमे व क्रमिक परिवर्तनों से जटिल जीव का निर्माण होता है, उस प्रक्रिया को जैव विकास या कार्बनिक विकास कहते हैं।
Q.23 ओपरिन वर हेल्डन ने रासायनिक विकासवाद की अवधारणा को समझाइए।
Q.24 मिलर एवं यूरे ने रासायनिक विकासवाद के प्रमाण किस प्रकार प्रस्तुत किया?
Ans:
ओपरिन व हेल्डन ने रासायनिक विकासवाद प्रस्तुत किया जिसका प्रायोगिक प्रमाण मिलर एवं यूरे ने दिया।
मिलर एवं यूरे ने दो कांच के फ्लास्क का प्रयोग किया।
एक फ्लास्क में गैस (हाइड्रोजन, मेथेन, अमोनिया, जलवाष्प) लिया तथा दूसरे फ्लास्क में जल लेकर उसको वाष्प में परिवर्तित किया।
दोनों फ्लास्क को कांच की नली की सहायता से जोड़ दिया।
गैस वाले फ्लास्क में इलेक्ट्रोड द्वारा इलेक्ट्रिकल डिस्चार्ज किया गया तथा इसका तापमान 800 डिग्री सेल्सियस रखा गया।
इसे ठंडा करने के लिए इसका संघनन किया गया। जिससे कांच की नली में कुछ पदार्थ जमा हुए।
इस प्रक्रिया को एक सप्ताह तक दोहराया गया।
इस प्रकार नली में कार्बनिक पदार्थ जैसे - एस्पार्टिक एसिड, एलेनीन, ग्लाइसिन (Trick - AAG आग) अमीनो एसिड प्राप्त हुए।
अतः सिद्ध हुआ कि जीवन का विकास रसायनों से हुआ है तथा प्राचीन पृथ्वी का वातावरण जीवन की उत्पत्ति के लिए उपयुक्त था।
Q.25 हार्डी विनबर्ग साम्यावस्था क्या है? इसे प्रभावित करने वाले कारकों को लिखिए।
Ans: हार्डी विनबर्ग साम्यावस्था : हार्डी विनबर्ग ने हार्डी विनबर्ग साम्यावस्था के नाम से एक सिद्धांत प्रस्तुत किया। इसके अनुसार एक पाॅपुलेशन में एलिल्स की आवृत्तियां स्थिर होती है तथा यह पीढ़ी दर पीढ़ी स्थिर बनी रहती है।
माना की एक एलील में प्रभावी जीन p तथा अप्रभावी जीन q है। तब साम्यावस्था पर p+q =1 होगा तथा अगली पीढ़ी में भी एलिल्स की आवृत्ति (p+q)^2 =1^2 अर्थात् p^2+q^2+2pq =1 स्थिर बनी रहती है।
जहां -
p - प्रभावी समयुग्मजी
q - अप्रभावी समयुग्मजी
2pq - विषमयुग्मजी
हार्डी विनबर्ग साम्यावस्था को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है -
जीन पलायन
उत्परिवर्तन डीएनए के न्यूक्लियोटाइड में अचानक परिवर्तन होना उत्परिवर्तन कहलाता है।
अनुवांशिक विचलन
रिकांबिनेशन
प्राकृतिक चयन
Q.26 लैमार्कवाद एवं नव लैमार्कवाद में अंतर लिखो।
Q.27 लैमार्कवाद एवं डार्विनवाद में अंतर लिखो।
Q.28 डार्विनवाद एवं नव डार्विनवाद में अंतर लिखो।
Q.29 समजात अंग एवं समवृत्ति अंग में अंतर लिखो।